new delhi update
नई दिल्ली : कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण लगाए गए प्रतिबंधो में अब दिल्ली सरकार ने राहत दे दी है. सरकार ने स्कूल, कॉलेज और जिम खोलने का फैसला लिया है. लेकिन अब तक नाईट कर्फ्यू हटाने पर कोई फैसला नहीं लिया गया है. शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी देते हुए बताया कि आज DDMA की मीटिंग में कई फ़ैसले लिए गए. दिल्ली में कोरोना की नई गाइडलाइन्स १. दिल्ली में स्कूल सोमवार से खुलेंगे, 9वीं से 12वीं के स्कूल 7 फ़रवरी से खुलेंगे.
2. इसके साथ ही ऑनलाइन क्लास भी जारी रहेगी, हालांकि धीरे-धीरे ऑनलाइन क्लास बंद कर देंगे तब स्कूल में सिर्फ़ ऑफ़लाइन क्लास ही चलेंगी. ३. डिप्टी सीएम ने बताया उसके अगले हफ़्ते यानि 14 फ़रवरी से 8वीं तक के सभी क्लास के लिये स्कूल खोल दिये जायेंगे.. टीचर्स को पूरी तरह वैक्सीन लगी हो तभी स्कूल आ पाएंगे. ४. कॉलेज में अब ऑनलाइन क्लास नहीं होगी. अब सात फरवरी से सिर्फ़ ऑफ़लाइन क्लास होंगी. ५. नाइट कर्फ़्यू अब 11 बजे से शुरू होगा.
3. रेस्टोरेंट अब 11 बजे तक खुल सकेंगे.. ७.सभी दफ़्तर अब 100% क्षमता के साथ खुलेंगे जिम, स्पा और स्विमिंग पूल अब 7 फ़रवरी से खोल दिये जायेंगे. दिल्ली में कोरोना के मामलें दिल्ली में एक दिन में कोविड के 2668 नए मामले सामने आए हैं और 13 लोगों की मौत हुई है. इस बीमारी की वजह से कई लोगों ने अपने परिवार वालों को खोया है. दिल्ली में पिछले कई दिनों से कोविड संक्रमण दर में हर रोज कमी हो रही है और गुरुवार को भी यह ट्रेंड जारी रहा. 24 घंटे में संक्रमण दर 4.73 से कम होकर 4.3 प्रतिशत रह गई है. पिछले दो दिनों से संक्रमण दर 5 फीसदी से कम है. डीडीएमए की शुक्रवार को होने वाली बैठक में कोविड संक्रमण दर को देखते हुए पाबंदियों में ढील देने का फैसला लिया जाएगा.
- VIA
- Samachar Darpan News
- SOURCS
- news
-
03/19/2025 350 -
11/03/2024 426
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT